बागेश्वर। राजकीय स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय में वाणिज्य विभाग की ओर से एक वर्ष का कार्यालय प्रबंधन एवं सचिवीय पद्धति में डिप्लोमा कोर्स कराया जा रहा है। डिप्लोमा के लिए सोमवार से प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी। वाणिज्य विभाग के प्रभारी फखरुद्दीन राही ने कहा कि जिन अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया है, वह 12 से 14 अक्तूबर तक प्रवेश ले सकते हैं। बताया कि डिप्लोमा के लिए शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट निर्धारित है। सभी इच्छुक अभ्यर्थी 14 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर लें। इसके बाद प्रवेश का अवसर नहीं दिया जाएगा।