फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपलब्धि : बागेश्वर में पहली बार हुई पैर की प्लास्टिक सर्जरी

Sun, 14 May 2023 11:22 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
दीवान राम के इसी पैर की हुई है प्लास्टिक सर्जरी। संवाद
विज्ञापन
बागेश्वर। जिला अस्पताल में कार्यरत जाने-माने हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. गिरिजाशंकर शंकर जोशी उत्तराखंड के हिमालयी क्षेत्र से सटे बागेश्वर जिले में अपनी विशिष्ट सेवाओं से लोगों को राहत पहुंचाने का काम कर रहे हैं। डॉ. जोशी के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है। उन्होंने कूल्हे के सफल प्रत्यारोपण के बाद प्लास्टिक सर्जरी के क्षेत्र में कदम बढ़ाए हैं। डॉ. जोशी ने एक व्यक्ति के पैर की प्लास्टिक सर्जरी कर एक और मुकाम हासिल किया है। डॉ. जोशी की सेवाएं सीमांत के बागेश्वर जैसे तमाम अभाव वाले छोटे जिले के लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं। अन्य जिलों के लोगों को भी उनकी काबिलियत का लाभ मिल रहा है।
विज्ञापन

कांडा तहसील के भाकड़पंत निवासी होमगार्ड में तैनात दीवान राम (52) करीब तीन महीने पहले एक पिकअप वाहन की चपेट में आ गए थे। उनका पैर बुरी तरह से कुचल गया था। वह इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचे। बुरी तरह से कुचला होने के कारण पैर को काटने के सिवा कोई चारा नहीं था। हड्डी रोड विशेषज्ञ डॉ. गिरिजाशंकर जोशी ने दीवान राम का पैर बचाने के लिए हरसंभव प्रयास करने की ठानी। उन्होंने दीवान राम के पैर को बचाने के लिए प्लास्टिक सर्जरी करने का निर्णय लिया। तीन चरणों में दीवान राम के पैर का ऑपरेशन किया। दीवान राम का ऑपरेशन सफल रहा है। दीवान राम को एक-दो दिन में अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।
डॉ. जोशी ने बताया कि हड्डियों को जोड़ने की प्रक्रिया के साथ ही दीवान राम के पैर की प्लास्टिक सर्जरी की गई। दीवान राम का पैर कटने से बच गया। डॉ. जोशी ने बताया कि वह हाथ और पैर की प्लास्टिक सर्जरी करने का सिलसिला आगे भी जारी रखेंगे। दीवान राम और उनके परिजनों ने डॉ. जोशी का आभार जताया है। कहा कि उनके प्रयासों से गरीब का पैर कटने से बच गया। बागेश्वर के लोग डॉ. जोशी की काबिलियत के कायल हो गए हैं। संवाद
विज्ञापन

इनसेट
अब घुटने के प्रत्यारोपण के क्षेत्र में रखेंगे कदम
बागेश्वर। कूल्हा प्रत्यारोपण में महारत हासिल कर चुके बागेश्वर जिला अस्पताल के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. गिरिजाशंकर जोशी प्लास्टिक सर्जरी के सफल प्रयोग के बाद अब घुटना प्रत्यारोपण के क्षेत्र में कदम रखने जा रहे हैं। डॉ. जोशी ने बताया कि घुटना प्रत्यारोपण करने की पूरी तैयारी कर ली गई है। दो महीने के भीतर जिला अस्पताल में घुटना प्रत्यारोपण की सुविधा प्रदान कर दी जाएगी। संवाद
कोट
जिला अस्पताल के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. जोशी बेहतर काम कर रहे हैं। बागेश्वर जिले में कूल्हा प्रत्यारोपण, प्लास्टिक सर्जरी होना बड़ी उपलब्धि है। घुटना प्रत्यारोपण की सुविधा यहां हो जाती है तो काफी बेहतर होगा। डॉ. जोशी को इस काम में जिला प्रशासन से जिस भी मदद की जरूरत होगी तो उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन

अनुराधा पाल डीएम बागेश्वर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें