फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुल पेंट करने के दौरान हादसा, दो की मौत

विज्ञापन
शहनवाज अहमद, फाइल फोटो - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। दीपावली के दिन पुल में पेंट करने के दौरा सरयू नदी में गिरने से दो पेंटरों की मौत हो गई। हादसा पेंट करने से पूर्व सुरक्षा चेक करते समय पाइप फिसलने से हुआ। एक पेंटर की मौत जिला अस्पताल जबकि दूसरे की हायर सेंटर ले जाते समय हुई। दोनों के शव लेकर परिजन उनके मूल निवास अमरोहा चले गए हैं। वहीं उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार आरे-मंडलसेरा बाईपास पर सरयू नदी में बने पुल की पेंटिंग का काम चल रहा था। पेंटिंग के दौरान पेंटरों के पुल में लटकने के लिए लगाई गई पाइप की सुरक्षा जांची जा रही थी। ठेकेदार के छोटे भाई शहनवाज अहमद (40) पुत्र अब्दुल सत्तार निवासी अमरोहा, उत्तर प्रदेश हाल निवासी दुग बाजार बागेश्वर ने पाइप से लटककर सुरक्षा की जांच की। जिसके बाद उन्होंने दूसरे पेंटर मोहम्मद अकरम (55) पुत्र मोहम्मद नबी, निवासी अमरोहा, उत्तर प्रदेश, हाल निवासी दुग बाजार बागेश्वर को भी बुलाया। दोनों पेंटर एक साथ पाइप में लटके ही थे कि पाइप अपने स्थान से खिसक गया और दोनों पेंटर सरयू नदी में जा गिरे। हादसे में दोनों को गंभीर चोटें आईं। साथी पेंटरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस और साथियों की मदद से दोनों को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया। चिकित्सकों ने दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। पेंटर मोहम्मद अकरम को हायर सेंटर ले जाने की तैयारी हो रही थी, इसी दौरान जिला अस्पताल में ही उनकी मौत हो गई। दूसरे पेंटर शहनवाज का हायर सेंटर ले जाते समय अल्मोड़ा के समीप निधन हो गया। इधर, कोतवाल केएस नेगी ने बताया कि मामले में किसी पक्ष की ओर से कोई मामला दर्ज नहीं कराया गया है।

बागेश्वर जिला अस्पताल में निधन से पहले पेंटर का इलाज करते चिकित्सक। संवाद न्यूज एजेंसी- फोटो : BAGESHWAR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें