फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: बाइक दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल

Sat, 03 Feb 2024 12:40 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। नगर क्षेत्र में बाइक और चौपहिया वाहन की टक्कर में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। शुक्रवार की शाम प्रकाश (22) और जयंत (23) स्कूटी संख्या पर सवार होकर जा रहे थे। पशु अस्पताल के समीप एक वाहन ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार जयंत टाकुली गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने दोनों को सीएचसी कपकोट पहुंचाया। चिकित्सकों के अनुसार युवक के सिर में गंभीर चोट लगी थी। जिसके चलते उसे सीएचसी कपकोट से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। स्कूटी चालक को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। इधर, थानाध्यक्ष केएस बिष्ट ने कहा कि मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें