फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुबरा में बोलेरो वाहन खाई में गिरा, चालक की मौत

विज्ञापन
मृतक दिनेश सिंह। फाइल फोटो - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर/कपकोट। कपकोट के जुबरा नामक स्थान पर वाहन खाई में गिरने से चालक की मौत हो गई। घटना मंगलवार देर रात की है।
विज्ञापन

कपकोट की तहसीलदार पूजा शर्मा से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात करीब साढ़े नौ बजे बोलेरो वाहन खड़लेख से भनार की ओर जा रहा था। वाहन जुबरा नामक स्थान पर पहुंचा था कि चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया। वाहन करीब 250 मीटर गहरी खाई में जा गिरा वाहन में चालक दिनेश सिंह (26) पुत्र बलवंत सिंह निवासी सुमालगांव भनार अकेले सवार थे। उसकी मौके पर ही मृृृृत्यु हो गई।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि वाहन पहाड़ी से टकराने के बाद खाई में जा गिरा। घटना की सूचना मिलने पर मंगलवार रात ही शामा पुलिस चौकी प्रभारी देवेंद्र वर्मा के नेतृत्व में पुलिस कर्मी और कपकोट से अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। रात को भारी बारिश के बीच सर्च अभियान चलता रहा। वाहन तो खाई में नजर आ गया, लेकिन चालक का पता नहीं चल सका। बुधवार की सुबह चालक का शव बरामद हो गया। मृतक अविवाहित था। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल के मोर्चरी भिजवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें