कपकोट में पत्थर से क्षतिग्रस्त कार। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
कपकोट (बागेश्वर)। भराड़ी टैक्सी स्टैंड के पास पार्क की गई वैगनआर (डीएल01सीएल4591) पर पहाड़ी से पत्थर आ गिरा। पत्थर गिरने से कार की छत क्षतिग्रस्त हो गई और उसके शीशे को भी नुकसान पहुंचा है। लोगों के अनुसार बंदरों ने पहाड़ी से पत्थर गिराया। व्यापार मंडल अध्यक्ष शेर सिंह ऐठानी, केवलानंद जोशी, पूरन सिंह दानू, नंदन सिंह कोरंगा, चंद्र राम आर्या ने कहा नगर में बंदरों का उत्पात बढ़ता जा रहा है, जिससे हर समय खतरा बना रहता है।