फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरुड़ में असंतुलित होकर युवक गिरा, रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
गरुड़/बागेश्वर। चौरसों निवासी एक प्रवासी युवक संदिग्ध परिस्थितियों में घर के पास गिरने से घायल हो गया। थानाध्यक्ष पंकज जोशी ने बताया कि गरुड़ तहसील के चौरसों निवासी माइकल ग्रैंडी का बेटा रोहित ग्रैंडी (26) शुक्रवार रात घर के पास असंतुलित होकर गिरने से घायल हो गया। बताया कि रोहित को चोटिल देखकर तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैजनाथ पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने रोहित को प्राथमिक उपचार के बाद गले में गहरी चोट के चलते हल्द्वानी रेफर कर दिया है। बताया कि युवक नशे में बताया जा रहा है। वह बाहरी राज्य में होटल के क्षेत्र में काम करता था और इन दिनों कोरोना संक्रमण के चलते गांव आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें