बागेश्वर में ऑनलाइन सदस्यता अभियान का जानकारी देते एबीवीपी कार्यकर्ता। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। कोरोना महामारी के चलते इस बार अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की बागेश्वर इकाई 11 से 20 सितंबर तक ऑनलाइन सदस्यता अभियान चलाएगी। बागेश्वर में 500 युवाओं को एबीवीपी की सदस्यता दिलाने का लक्ष्य है। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजेंद्र दानू ने कहा कि 18 सितंबर को छात्र-छात्राओं और 20 सितंबर को प्राध्यापकों का सदस्यता दिवस मनाया जाएगा। वहां तहसील संयोजक योगेश जोशी, कॉलेज इकाई अध्यक्ष राहुल टाकुली, हरेंद्र दानू, पवन टाकुली, विपिन बिष्ट आदि थे।