बागेश्वर में एबीवीपी ने बिरसा मुंडा की जयंती मनाई। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की जिला इकाई ने बिरसा मुंडा की जयंती मनाई। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने रविवार को स्वतंत्रता संग्राम के क्रांतिकारी बिरसा मुंडा को श्रद्धासुमन अर्पित किए। कहा कि बिरसा ने 20 वर्ष की अल्पायु में लगानमाफी के लिए अंग्रेजों के खिलाफ आंदोलन किया था। अंग्रेजों से लड़ने के लिए उन्होंने मुंडा सेना का गठन किया और बहादुरी के साथ अनेकों बार अंग्रेजी शासन को चुनौती दी। इस दौरान उन्हें दो वर्ष के कठोर कारावास की सजा मिली। कार्यक्रम में छात्रसंघ अध्यक्ष सौरभ जोशी, जिला संगठन मंत्री शिवम पांडे, आशीष कुमार, भूपेंद्र दानू, हिमांशु जोशी, कविता, अर्जुन, ललिता, उमा, श्रुति आदि थे।