फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलौनासेरा के अभिषेक उत्तराखंड की अंडर 19 क्रिकेट टीम का हिस्सा बने

विज्ञापन
क्रिकेटर अभिषेक दफौटी। - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले के बिलौनासेरा निवासी अभिषेक दफौटी का चयन उत्तराखंड की अंडर 19 क्रिकेट टीम के लिए हुआ है। अभिषेक मध्यक्रम क्रम के बल्लेबाज और लेग स्पिनर हैं।
विज्ञापन

बेहतरीन क्रिकेटर के रूप में उभर रहे अभिषेक दफौटी का चयन इससे पहले बीसीसीआई के अंडर-19 बालक वर्ग (वनडे फार्मेट) के लिए स्टेंडबाई खिलाड़ी के रूप में हुआ था। कूच बिहार टूर्नामेंट के लिए हुए ट्रायल मैचों में उन्होंने चार अर्धशतक लगाकर चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। इसी प्रदर्शन के आधार पर अभिषेक को कर्नाटक के खिलाफ होने वाले दूसरे चार दिनी मैच के लिए उत्तराखंड की अंडर 19 टीम में शामिल किया गया है।
अभिषेक वर्तमान में अभिषेक देहरादून की क्रिकेट एकेडमी में अभ्यास कर रहे हैं। 18 वर्षीय अभिषेक बताते हैं कि वह आठ साल से घर से दूर रहकर प्रशिक्षण हासिल कर रहे हैं। अपने से छोटी उम्र के बच्चों को कोचिंग देकर और कॉरपेट मैचों में अंपायरिंग कर कोचिंग का खर्चा निकालते हैं। अभिषेक ने राज्य की टीम में चयन का श्रेय उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन, बागेश्वर क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश सोनियाल, क्रीकेज क्रिकेट एकेडमी देहरादून को दिया है। अभिषेक का चयन होने पर कपकोट के विधायक सुरेश गढ़िया और क्रिकेट एसोसिएशन बागेश्वर के पदाधिकारियों ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें