फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: गणितीय संक्रियाओं को सीखने का बेहतर उपकरण है अबेकस

विज्ञापन
बागेश्वर में अबेकस की मदद से गणित के सवाल हल करते शिक्षक। संवाद - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में पांच दिनी अबेकस प्रशिक्षण शुरु हो गया है। कार्यशाला में जिले के 45 शिक्षकों को खेल-खेल में गणित पढ़ाने के गुर सिखाए जा रहे हैं। मुख्य संदर्भदाता डॉ. मनोज कुमार चौहान ने बताया कि अबेकस से गणित सीखने पर बच्चों का मानसिक और संज्ञानात्मक विकास होता है। खेल-खेल में गणित सिखाने से विषय के प्रति विद्यार्थियों के मन की धारणा बदल जाती है और वह गणित को जटिल मानने की बजाय उसे आसानी से सीखने लगते हैं।
विज्ञापन

बुधवार को कार्यशाला का शुभारंभ डायट के प्राचार्य डॉ. शैलेंद्र सिंह धपोला ने किया। उन्होेंने कहा कि अबेकस बच्चों को खेल-खेल में जोड़ना, घटना सिखाने का बेहतरीन उपकरण है। बीईओ चक्षुपति अवस्थी ने कहा कि अबेकस गणित सीखने का बेहतरीन उपकरण है। कार्यक्रम समन्वयक डॉ. बीडी पांडेय ने अबेकस की कार्यविधि बताई। वहां पर प्रवक्ता डॉ. केएस रावत, रवि कुमार जोशी, संदीप कुमार जोशी, डॉ. सीएम जोशी, डॉ. दया सागर, दिवाकर डिमरी, दीप्ति साह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें