फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल से की है उत्तराखंड से चुनाव लड़ने की अपील:नयाल

विज्ञापन
बागेश्वर में पार्टी की नीतियों पर चर्चा करते आप कार्यकर्ता। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। आम आदमी पार्टी (आप) के केंद्रीय पर्यवेक्षक दीवान सिंह नयाल ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से उत्तराखंड से विधानसभा चुनाव लड़ने की अपील की गई है। उनकी सहमति मिलते ही प्रदेश में आप के प्रति लोगों का रुझान तेजी से बढ़ेगा। एक होटल में शनिवार को हुई बैठक में नयाल ने कहा कि पार्टी की नीतियों से उत्तराखंड के लोग प्रभावित हो रहे हैं। पार्टी ने पूरे राज्य में सर्वे कराकर लोगों की राय ली है। उन्होंने बताया कि केजरीवाल उत्तराखंड के विधानसभा चुनाव में हर सीट पर पूरे दमखम के साथ पार्टी की दावेदारी चाहते हैं। सत्ता में आने के बाद प्रदेश में स्वास्थ्य और शिक्षा की बेहतरी के लिए काम किया जाएगा। बैठक में नंदन सिंह परिहार, भरत सिंह, हरीश चंद्र तिवारी, विनोद जोशी, पूरन सिंह, जीवन भारती आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें