बागेश्वर में विधायक को ज्ञापन देते टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन संघर्ष समिति के सदस्य। संवाद
बागेश्वर। टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन के निर्माण के लिए रेलमार्ग संघर्ष समिति के सदस्यों ने विधायक को ज्ञापन देकर रेलमार्ग का निर्माण शुरू करने की मांग की। बृहस्पतिवार को विधायक आवास पहुंचे टनकपुर-बागेश्वर संघर्ष समिति के सदस्यों ने विधायक से कहा कि बीते दो दशकों से रेलमार्ग के निर्माण की मांग के लिए संघर्ष कर रही है। अभी तक रेलमार्ग की सर्वे की ही जानकारी मिल रही है। सर्वे का कार्य पूरा होने के बाद भी रेल लाइन के निर्माण के निर्माण की स्थिति साफ नहीं हो पाई है। जिसके चलते संघर्ष समिति चिंतित है। सदस्यों ने मांग की है कि सरकार ने प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र रेल लाइन निर्माण का कार्य शुरू करना चाहिए। संवाद