फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: घास लेने जा रही महिला पर तेंदुए ने किया अचानक हमला, पैर पर लगे टांके; हिम्मत से बचाई जान

Sat, 03 Oct 2026 04:24 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर

सार

बागेश्वर जिले के गरुड़ तहसील क्षेत्र के दर्शानी गांव में तेंदुए की सक्रियता से ग्रामीणों में दहशत है। घास लेने जा रही एक महिला पर झाड़ियों में छिपे तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया। महिला ने शोर मचाकर हिम्मत दिखाई, जिससे तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागेश्वर जिले के गरुड़ तहसील क्षेत्र अंतर्गत दर्शानी गांव में तेंदुए की सक्रियता से ग्रामीणों में भारी दहशत व्याप्त है। घर के समीप घास लेने जा रही एक महिला पर झाड़ियों में घात लगाए बैठे तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया। महिला ने हिम्मत दिखाते हुए शोर मचाने पर तेंदुआ उसे छोड़कर जंगल की ओर भाग खड़ा हुआ। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है।

शुक्रवार की देर शाम दर्शानी निवासी 42 वर्षीय गीता पांडे पत्नी मनोहर पांडे अपने घर के पास ही घास काटने जा रही थीं। इसी दौरान पहले से घात लगाकर बैठे तेंदुए ने उन पर छलांग लगा दी। महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े, जिसके बाद तेंदुआ जंगल की ओर ओझल हो गया। परिजन और ग्रामीण तत्काल घायल महिला को उपचार के लिए सीएचसी बैजनाथ ले गए, जहां डॉक्टरों ने उनके पैर में गहरे जख्मों पर टांके लगाए हैं। फिलहाल महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना से दर्शानी और आसपास के इलाकों में खौफ का माहौल है।

 

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम को मौके पर भेजा गया है। दर्शानी गांव के समीप तेंदुए की आवाजाही को देखते हुए पिंजरा स्थापित कर दिया गया है। क्षेत्र में गश्त और सतर्कता बढ़ा दी गई है। ग्रामीणों से भी अपील है कि वे अकेले या देर शाम जंगल व एकांत स्थानों की ओर न जाएं। महेंद्र सिंह गुसाईं, रेंजर, बैजनाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें