फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: तिलस्यारी गांव में जंगली सुअरों का झुंड, लोगों में दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। मटे और तिलस्यारी क्षेत्र में जंगली सुअरों की धमक से ग्रामीण दहशत में है। तिलस्यारी गांव की आबादी के बीच जंगली सुअरों का एक झुंड पहुंच गया। स्थानीय लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि जंगली सुअर फसलों को बर्बाद करने के साथ ही आबादी वाले क्षेत्रों में घुसकर सुरक्षा के लिए खतरा बन रहे हैं। करीब तीन वर्ष पूर्व सुअरों के हमले में छह ग्रामीण घायल भी हुए थे। समस्या से निजात पाने के लिए हाल ही में हुई खुली बैठक में ग्रामीणों ने सोलर फेंसिंग लगाने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया है। बीडीसी सदस्य ललित परिहार, ग्राम प्रधान दुर्गा जोशी, पवन भट्ट और देवेश पिरसाली सहित अन्य ग्रामीणों ने वन विभाग से फसलों और जनसुरक्षा के लिए उचित कदम उठाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें