गरुड़ से कांवडियों को हरिद्वार को रवाना करते पीएमजीएसवाई अनुश्रवण परिष्द के उपाध्यक्ष बिश्ट
गरुड़ (बागेश्वर)। गागरीगोल और गरुड़ से कांवड़ियों का एक दल डीजे की धुन पर गंगाजल लेने रवाना हुआ।
गरुड़ और गागरीगोल के 26 कांवड़िये शुक्रवार को दिव्येश्वरी मंदिर में एकत्र हुए। कांवडियों को पीएमजीएसवाई अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट ने रवाना किया। कांवड़ियों का दल दिव्येश्वरी मंदिर के महंत भगीरथ गिरी महाराज के नेतृत्व में गरुड़ वाया ग्वालदम होते हुए हरिद्वार को निकला। महंत गिरी ने बताया कि हरिद्वार से गंगाजल लाकर कांवड़िये कोट भ्रामरी मंदिर, बैजनाथ शिवालय और दिव्येश्वरी मंदिर में जलाभिषेक करेंगे। कांवड़ियों के दल में योगेश वर्मा, पंकज साह, राजू साह, राजू भट्ट, पंकज राणा, नवीन कंसेरी, तारा दत्त, राजन सिंह, भगवत सिंह रावत, गोविंद सिंह, रमेश लाड़, नरेश मेहरा, बाला दत्त आदि हैं।