फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uk: मेलाडुंगरी हेलीपैड पर आने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर, 10.50 लाख से बनेगी पेयजल योजना

Sat, 27 Dec 2025 01:41 PM IST
गायत्री जोशी अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर

सार

बागेश्वर जिले के गरुड़ मेलाडुंगरी हेलीपैड पर आने वाले यात्रियों और वहां तैनात कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। लंबे समय से पेयजल किल्लत से जूझ रहे हेलीपैड में पेयजल की आपूर्ति सुचारू करने के लिए शासन ने नई पेयजल योजना को मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागेश्वर जिले के गरुड़ मेलाडुंगरी हेलीपैड पर आने वाले यात्रियों और वहां तैनात कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। लंबे समय से पेयजल किल्लत से जूझ रहे हेलीपैड में पेयजल की आपूर्ति सुचारू करने के लिए शासन ने नई पेयजल योजना को मंजूरी दे दी है। करीब 10.50 लाख रुपये की लागत से बनने वाली इस योजना का निर्माण पूरा होने के बाद हेलीपैड पर पेयजल की आपूर्ति सुचारू होगी।

वर्तमान में मेलाडुंगरी हेलीपैड के लिए पेयजल की अलग से लाइन नहीं है। हेलीपैड में मेलाडुंगरी गांव की पेयजल योजना से ही आपूर्ति की जाती है जिसके चलते हेलीपैड पर पानी की नियमित आपूर्ति नहीं होती है। इससे यात्रियों और सैलानियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। गांव की पेयजल लाइन से हेलीपैड में पेयजल आपूर्ति करने से ग्रामीणों को भी अपने हिस्से के पानी में कटौती का सामना करना पड़ता है। अब विभाग ने हेलीपैड में पेयजल आपूर्ति के लिए अलग पेयजल टैंक और लाइन बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। नई योजना बनने से गांव की लाइन पर पड़ रहा अतिरिक्त भार खत्म हो जाएगा। हेलीपैड में पेयजल की पर्याप्त उपलब्धता होने से यात्रियों और कर्मचारियों को इसका लाभ मिलेगा।

हेलीपैड के लिए अलग पेयजल योजना की मांग लंबे समय से की जा रही थी। नई योजना के लिए निविदा आमंत्रित कर दी है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद पेयजल लाइन का निर्माण किया जाएगा। पेयजल योजना का निर्माण होने के बाद कर्मचारियों और यात्रियों को 24 घंटे पानी मिलेगा। -विपिन कुमार रवि, ईई जल निगम बागेश्वर

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें