फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजय दिवस पर याद आई शहादत

Wed, 17 Dec 2014 05:30 AM IST
Bageshwar
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। विजय दिवस पर 1971 के जांबाजों की कुर्बानियां याद हो आईं। इस दौरान भारतीय सेना के युद्ध कौशल की सराहना की गई तो शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मंगलवार को जिला सैनिक कल्याण और पुनर्वास कार्यालय में जिलाधिकारी भूपाल सिंह मनराल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में विजय दिवस मनाया गया। इस मौके पर जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल डीके कौशिक ने बताया 1971 में पाकिस्तान के साथ 13 दिन तक चले युद्ध में पाक के 93 हजार सैनिकों ने भारतीय सेना के समक्ष आत्मसमर्पण किया था। युद्ध में बागेश्वर जिले के 24 जवान शहीद हुए थे। कार्यक्रम के दौरान पूर्व सैनिकों ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें