बागेश्वर। भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुजरात में सरदार बल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा के निर्माण के लिए जिले से लोहा एकत्र कर भेजा। इस सामग्री को लेकर जा रहे ट्रक को भाजपा जिलाध्यक्ष राम सिंह कोरंगा ने रवाना किया। कार्यक्रम के संयोजक गोविंद टंगड़िया, विधायक चंदन राम दास, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विक्रम शाही, हयात सिंह कोरंगा, खड़क टंगड़िया, कुंदन परिहार, महेश खेतवाल, जगदीश रावत, प्रेम खेतवाल, दयाल कांडपाल,संजय परिहार आदि उपस्थित थे।