बागेश्वर। गोगिना के फुरमुला में राजकीय प्राथमिक विद्यालय का भवन जीर्ण हालत में है। विद्यालय प्रबंध समिति ने विभाग पर उपेक्षा का आरोप लगाया है। समिति के अध्यक्ष डिगर राम ने बताया कि स्कूल में 62 छात्र-छात्राएं हैं। भवन की छत अत्यधिक जीर्ण हो जाने के कारण गिरने की स्थिति में है। हर बार बारिश के मौसम में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उपाध्यक्ष हेमा रौतेला, ग्राम प्रधान भागीरथी देवी, कुशी राम, उम्मेद राम, जोगा राम, पुष्पा देवी आदि ने स्कूल भवन का शीघ्र पुनर्निर्माण की मांग की है।