कपकोट (बागेश्वर)। जीजीआईसी के बाल वैज्ञानिकों का दल आपदा के कारणों पर अध्ययन कर रहा है। बाल वैज्ञानिकों के इस दल में खष्टी कपकोटी, भावना गढ़िया, पूजा कपकोटी, तनुजा कांडपाल, दीक्षा मेहता शामिल हैं। बाल वैज्ञानिकों ने अध्ययन के लिए कपकोट क्षेत्र को छह सेक्टरों में बांटा है। प्रश्नोत्तर और साक्षात्कार के माध्यम से लोगों से पूर्व में घटित आपदाओं से संबंधित जानकारियां ली जा रही हैं। छात्राओं ने तहसीलदार मदन सिंह बिरोड़िया से भी राजस्व विभाग की जानकारियां प्राप्त की।