फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेंदुए के हमले में बालिका घायल

Sat, 27 Sep 2014 05:35 AM IST
Bageshwar
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। स्यांकोट में घर के पास खेल रही बालिका पर तेंदुए ने दिनदहाड़े जानलेवा हमला कर दिया। कांग्रेस के जिला महामंत्री नरेंद्र भौर्याल ने बताया कि स्यांकोट में पूरन राम की पुत्री 10 वर्षीया हेमा घर के पास ही खेल रही थी। बुधवार की शाम करीब छह बजे तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। तेंदुए ने बालिका को उठाने का प्रयास किया तो वह जोर से चीखने लगी। जिसे सुनकर अन्य लोगों ने भी शोर मचाया तो तेंदुुआ वहां से भाग गया। भौर्याल ने बताया कि तेंदुए ने बालिका के पेट पर नाखून से तीन घाव कर दिए। उसे इलाज के लिए धरमघर लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेड़ीनाग रेफर किया गया। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। उन्होंने वन विभाग से घायल बालिका को मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें