फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं ने कुपोषण से लड़ने का लिया संकल्प

Sun, 14 Sep 2014 05:32 AM IST
Bageshwar
विज्ञापन
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। ग्राम पंचायत मेलाडुंगरी, ढुकुरा और देवनाई में लगे स्वास्थ्य शिविर में महिलाओं ने कुपोषण से लड़ने का संकल्प लिया। प्राथमिक विद्यालय ढुकुरा में लगे शिविर में बाल विकास परियोजना की सुपरवाइजर भगवती परिहार ने ग्रामीणों से साफ पानी का अधिक से अधिक प्रयोग करने को कहा। उन्होंने ग्रामीणों से उबले पानी का सेवन करने की अपील की। शिविर में स्कूल के प्रधानाचार्य भाष्कर पंत, ग्राम प्रधान कमला, भागीरथी परिहार, ममता रावत, रेखा, लता ने भी विचार रखे। वहीं, देवनाई में लगे शिविर में ग्राम प्रधान शोभा बोरा, बाल विकास की मुख्य सेविका उमा रावत, स्कूल की प्रधानाचार्य जानकी वर्मा, एएनएम बालेश्वरी भंडारी, सुशीला आर्या, कमला बरोलिया, दीपा, कांति ने स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में बताया। ग्राम पंचायत मेलाडुंगरी में आयोजित कुपोषण पखवाड़े में ग्राम प्रधान बलंवत सिंह भंडारी, आंगनबाड़ी की मुख्य सेविका गीता तिवारी, चंद्र कला तिवारी, ममता देवी ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें