कांडा (बागेश्वर)। मौना देवी मंदिर में मेले की तैयारियां शुरू हो गई हैं। मंगलवार दो सितंबर को मंदिर में भव्य मेला लगेगा। गांव के श्याम सिंह धपोला, दीपक सिंह, सुंदर सिंह रावत, वीरेंद्र सिंह, दीपक कांडपाल, प्रमोद जोशी आदि इसकी तैयारियों में जुटे हैं।