फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिच्छू घास से उतारेंगे शराबियों का नशा

Tue, 02 Sep 2014 05:31 AM IST
Bageshwar
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। महिला मंगल दल मंडलसेरा ने गांव को नशेड़ियों और शराब तस्करों से मुक्त कराने की मुहिम शुरू कर दी है। महिलाओें ने शराबियों समेत शराब बेचने वालों को बिच्छू घास लगाकर पुलिस के हवाले करने की चेतावनी दी है। इसके लिए गांव में जागरूकता अभियान चलाकर सभी से गांव को आदर्श बनाने में सहयोग की अपील की। महिला मंगल दल की अध्यक्ष लीला देवी की अध्यक्षता में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि ग्राम पंचायत के मंडलसेरा और भुल्यूड़ा तोक में अवैध शराब की धड़ल्ले से बिक्री हो रही है। नशेड़ियों के आतंक से जहां महिलाएं अकेले इधर-उधर जाने में डर रही हैं। वहीं बच्चाें की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। शराब के कारण महिलाआें का उत्पीड़न बढ़ गया है। कई लोगों के चूल्हे भी नहीं जल पा रहे हैं। बच्चों की स्कूलों को फीस समय पर जमा नहीं हो पा रही है। अधिक शराब पीने से कई लोगों की अल्पायु में ही मृत्यु हो चुकी है। उन घरों की हालत दयनीय है। बच्चे भी ठीक से नहीं पढ़ पा रहे हैं। महिलाओं ने नशेड़ियाें और धंधेबाजों से सुधर जाने को कहा। इस कार्य में पुलिस, प्रशासन की भी मदद ली जाएगी। महिलाआें ने नगर पालिका परिषद और वन विभाग से आवारा पशुओं, बंदरों से निजात दिलाने की भी मांग की। बैठक में कोषाध्यक्ष लछिमा देवी, दीपा, बसंती, भागुली, बबीता, नंदी, सरुली, ममता, अनीता, खानू, मीना, खीमा, ननुली, शांति, सुनीता, अनीता, कमला देवी आदि मौजूद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें