बागेश्वर। बिजोरीझाल गांव में आम का पेड़ उखड़कर उमेद सिंह के मकान के ऊपर गिर पड़ा। सामाजिक कार्यकर्ता विपिन चंद्र जोशी ने बताया कि पेड़ की चपेट में आने से मकान की रसोई ध्वस्त हो गई। उन्होंने प्रशासन से उमेद सिंह को मुआवजा देने की मांग की है।