कपकोट। खुली बैठकों के माध्यम से विकास खंड के 45 ग्राम पंचायतों का गठन हुआ। खंड विकास अधिकारी एसडी गर्जोली ने बताया कि बैठकों में नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्योें ने गांवों के विकास का संकल्प लिया। बीडीओ ने बताया कि ग्राम पंचायतों की खुली बैठकों की तिथि अलग से तय होंगी। उन बैठकों में गांवों की विकास योजनाएं तय होंगी। बैठकों में संबंधित ग्राम पंचायत विकास अधिकारी, सहायक विकास अधिकारियों समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।