फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

27384 बच्चों को बांटी नि:शुल्क पाठ्य पुस्तकें

Wed, 16 Jul 2014 04:15 PM IST
Bageshwar
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले में पहली कक्षा से लेकर आठवीं तक के छात्र-छात्राओं को सर्व शिक्षा अभियान के तहत नि:शुल्क पाठ्य पुस्तकों का वितरण हो गया है। बागेश्वर जिले में 27 हजार 384 छात्र-छात्राओं को इसका लाभ मिला। बागेश्वर जिले में प्राइमरी, जूनियर हाईस्कूलों की संख्या 824 है। इनमें हाईस्कूल और इंटर कालेज भी शामिल हैं, जिनमें कक्षा छह से लेकर आठवीं तक की कक्षाएं भी चलती हैं। जिले में आठ कक्षाओं के छात्र-छात्राओं की कुल संख्या 27384 है। जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक और सर्व शिक्षा के जिला परियोजना अधिकारी रामेंद्र कुशवाहा ने बताया कि मध्य जून में से पहले ही अधिकतर विषयों की पुस्तकें प्राप्त हो गई थी, सामान्य ज्ञान की पाठ्य पुस्तकें जिला मुख्यालय पर 21 जून को मिलीं। सभी पुस्तकें जिले के सभी 46 संकुल संसाधन केंद्रों के समन्वयकों को उपलब्ध कराई गई। समन्वयकों के माध्यम से विद्यालयों में भेजी गई। वहां प्रधानाध्यापकों और विद्यालय प्रबंध समितियों के माध्यम से इनका वितरण किया गया। बागेश्वर जिले की नदी घाटियों में गर्मी के कारण जून में विद्यालयों में अवकाश रहता है। जिस कारण यहां के स्कूलों में कुछ पुस्तकें इसी माह बांटी गईं। जिला परियोजना अधिकारी ने बताया कि पिछले साल से पाठ्य पुस्तकाें के साथ वर्क बुक भी मिल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें