बागेश्वर। बुड़घुना-खुनोली मार्ग पर ऑल्टो खाई में गिरने से चार लोग घायल हो गए। जिला अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। पुलिस के अनुसार 30 वर्षीय भाष्कर पांडे पुत्र परमानंद पांडे, शंकर दत्त (27 ), भाष्कर चंद्र कांडपाल (26) और बलवीर दत्त पांडे (42) बुधवार को खुनोली गांव से पंचायत चुनाव में किसी उम्मीदवार का नामांकन कराने बागेश्वर आए थे। भाष्कर कार चला रहे थे। रात लगभग आठ बजे कार 40 फीट गहरी खाई में गिर पड़ी। जिससे चारों घायल हो गए।