बागेश्वर। तल्लाबिलौना गांव में पेयजल व्यवस्था चरमराने से लोग परेशान हैं। ग्रामीणों ने इस संबंध में जिलाधिकारी से मुलाकात करके उन्हें ज्ञापन सौंपा है। गांव के लोगों का कहना है कि बस्ती में कुल 40 परिवार रहते हैं। पेयजल व्यवस्था की जिम्मेदारी जल संस्थान के पास है, लेकिन योजना में गड़बड़ी के चलते एक माह से जलापूर्ति बाधित है। ज्ञापन देने वालों में नारायण सिंह भंडारी, प्रकाश दफौटी, गंगा सिंह, बहादुर सिंह दफौटी, हरीश नगरकोटी, कौशल्या देवी, सुनील तेवाड़ी, पार्वती दफौटी, नैन सिंह नेगी, ममता मेहता आदि शामिल थे।