फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा ही बचा सकती है समाजवादी मूल्यों को : त्रिकोटी

Thu, 26 Dec 2013 05:49 AM IST
Bageshwar
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। समाजवादी पार्टी की मुलायम संदेश यात्रा अल्मोड़ा बसौली, ताकुला होते हुए बागेश्वर पहुंची। बागेश्वर में जनसंपर्क किया गया। यहां नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए पार्टी के संभावित लोक सभा चुनाव प्रत्याशी भगवती प्रसाद त्रिकोटी ने कहा कि समाज वाद, लोकतंत्र और धर्म निरपेक्षता के मूल्यों को बचाने के लिए आर्थिक, राजनैतिक बदलाव की आवश्यकता है। उन्होंने आचार्य नरेंद्र देव और जय प्रकाश नारायण को याद करते हुुए कहा कि सपा सामाजिक मूल्यों को बचाने के लिए प्रतिबद्ध है। सपा कार्यकर्ताओं ने देश में हुए तमाम घोटालों का जिक्र करते हुए कहा कि सपा की मजबूती से ही देश इन समस्याओं से मुक्त हो सकता है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष दीवान सिंह मलड़ा, अल्मोड़ा के जसवंत सिंह अधिकारी, मोहन सिंह बिष्ट, सुनील त्रिकोटी, हेमंत त्रिकोटी, भुवन आर्या, हरीराम शास्त्री, बचीराम, दान सिंह, ललित कांडपाल, संजय नेगी, केवलानंद चौबे आदि मौजूद थे। दोपहर बाद संदेश यात्रा कौसानी को रवाना हुई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें