बागेश्वर। च्वाइक्वांडो की राष्ट्रीय प्रतियोगिता 13 से 17 दिसम्बर तक छत्तीसगढ़ के राजनांद जिले में हुई। कोच संजय वर्मा ने बताया कि उत्तराखंड की ओर से प्रतिभाग करते हुए बागेश्वर ने दो रजत और एक कांस्य जीता। उत्तराखंड की ओर से कपकोट ब्लाक की चम्पा दानू, प्रकाश गिरी ने रजत पदक और तुलसी रौतेला ने कांस्य पदक जीत कर राज्य और जिले का नाम रोशन किया है। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड की टीम उपविजेता रही। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में दिल्ली की टीम ने प्रथम स्थान और महाराष्ट्र की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मुख्य शिक्षा अधिकारी आरपी आर्या, जिला शिक्षा अधिकारी वी एन सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी आकाश सारस्वत, जिला खेल समन्वयक देवीदत्त पांडे, बागेश्वर के विधायक चंदन राम दास, कपकोट के विधायक ललित फर्स्वाण, सुनील मिश्रा, कुंदन कालाकोटी आदि ने खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की है।