फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक खाई में गिरा, चालक बाल-बाल बचा

Wed, 12 Jun 2013 05:30 AM IST
Bageshwar
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बागेश्वर। बालीघाट-धरमघर मोटर मार्ग के बिनाड़ी के समीप मंगलवार को एक खड़िया से भरा ट्रक सड़क से नीचे पलट गया। जिसमें चालक बाल-बाल बच गया।
ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार ट्रक संख्या यूके 02-सीए- 0097 रीमा क्षेत्र से खड़िया भरकर हल्द्वानी जा रहा था। बिनाड़ी के समीप आए भूस्खलन के चलते सड़क में बड़े वाहनों की आवाजाही बंद थी। लेकिन चालक ने जैसे ही संकरी जगह से गाड़ी निकालनी चाही सड़क धंस गई और ट्रक खाई में गिर गया। इस दुर्घटना में चालक नंदन सिंह बाल-बाल बच गया। उसे मामूली चोटें आई हैं। क्षेत्र पंचायत सदस्य दिनेश गड़िया ने बताया कि उन्होंने लोनिवि को कई बार मार्ग की हालत के बारे में बताया था लेकिन उन्होंने इसे हल्के में लिया। यदि विभाग समय पर चेत जाता तो घटना नहीं होती। मार्ग में उडियार, काफली, महोली और महरूड़ी के समीप खतरा बना हुआ है। लोगों ने लोनिवि से शीघ्र मार्ग ठीक कराने की मांग की है। इधर लोनिवि के अवर अभियंता एके सिंह ने बताया कि बिनाड़ी के समीप मार्ग धंसा हुआ है। ट्रक चालक को मना करने के बावजूद उसने जबरदस्ती गाड़ी आगे बढ़ा दी। मार्ग की शीघ्र मरम्मत की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें