बागेश्वर। राजकीय जूनियर हाईस्कूल थापला में आयोजित स्काउट शिविर में शिविरार्थियों ने विभिन्न प्रकार के गांठ बंधन के बारे में जानकारी ली। प्रशिक्षकों ने स्काउट के दायित्वों तथा कर्तव्यों के बारे में जानकारी दी। संयोजक प्रेमा भट्ट ने बताया कि शिविर में मछुवा गांठ, जुलाहा गांठ, डाक्टरी गांठ, लघुकर गांठ आदि के बारे में जानकारी दी गई। इसके अलावा टेंट निर्माण की जानकारी दी गई। शिविरार्थियों ने बेहतरीन टेंटों का निर्माण किया। इस मौके पर प्रशिक्षक देवीदत्त जोशी, प्रकाश चंद्र जोशी, हेम लोहनी, इंद्रा भट्ट, अनीता नेगी, सुरेंद्र वर्मा, प्रदीप कुमार, नवीन कुमार, प्रेमलता कांडपाल आदि मौजूद थे।