फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब वाहनों के लिए मारामारी

Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
Bageshwar
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। दीपावली पर्व समाप्त होते ही प्रवासी अपने गंतव्य स्थानों को जाने लगे हैं। इसके लिए उन्हें वाहन पकड़ने के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ रही है। अधिकतर लोग ग्रामीण क्षेत्रों से जिला मुख्यालय तक छोटे वाहनों से पहुंचकर हल्द्वानी तक की यात्रा केमू तथा रोडवेज बसों से करना पसंद करते हैं। दीपावली पर्व के बाद प्रवासी पहाड़ी दालों में मसूर, गहत, भट, तथा गडेरी भी साथ ले जाते हैं। इतना सामान तथा साथ में बच्चे। ऐसे में वाहनों की कमी उनकी परेशानियों को बढ़ा रहे हैं। वाहनों को पकड़ने और उसमें सुविधाजनक सीट के लिए लोग दरवाजों तथा खिड़कियों से बसों में घुस रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें