फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: राष्ट्रीय लोक अदालत में 96 वादों का हुआ निस्तारण

Sat, 13 May 2023 11:11 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
बागेश्वर जिला न्यायालय में आयोजित लोक अदालत में वाद निपटाते जिला एवं सत्र न्यायाधीश आरके खुल्बे
विज्ञापन
बागेश्वर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने जिला न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया। लोक अदालत में सुलह-समझौते के आधार पर 96 वादों का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

सीनियर सिविल जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जयेंद्र सिंह ने अवगत कराया है कि जिला एवं सत्र न्यायाधीश आरके खुल्बे की बैंच संख्या-एक में एक एमएसीटी वाद का निस्तारण कर तेरह लाख का समझौता किया गया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट गुंजन सिंह के बैंच संख्या-दो में फौजदारी वाद, पारिवारिक वादों से संबंधित 66 वादों का निस्तारण कर 53,000 का समझौता किया गया। सिविल जज/न्यायिक मजिस्ट्रेट बागेश्वर पुनीत कुमार के बैंच संख्या-तान फौजदारी, धन वसूली, 138 एनआईएक्ट और पारिवारिक वादों से संबंधित 15 वादों का निस्तारण कर 4,12,018 (चार लाख बारह हजार अठारह रुपये) का समझौता किया गया। इसके अलावा बैंक से संबंधित प्री-लिटिगेशन के 11 मामलों का निस्तारण कर पंद्रह लाख चौदह हजार पांच सौ छप्पन रुपये का समझौता कराया गया। भरण-पोषण से संबंधित प्री-लिटिगेशन के एक मामले का निस्तारण किया गया। लोक अदालत में सुबह से ही वादकारियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें