बागेश्वर। दिवाली व निकाय चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने लिए रविवार को पुलिस ने कोतवाली में बैठक कर रणनीति तैयार की। कोतवाल टीआर वर्मा नेे पुलिसकर्मियों व अधिकारियों से बीट पुलिसिंग पर चर्चा की। इस मौके पर बीट पुलिसिंग पर उत्कृष्ट कार्य करने पर कांस्टेबल नरेंद्र गोस्वामी को सर्वश्रेष्ठ बीट पुलिस आफीसर का पुरस्कार दिया गया।