कपकोट (बागेश्वर)। डिग्री कॉलेज के एनसीसी कैडेटों ने भारत स्वच्छ अभियान के तहत तहसील मुख्यालय पर स्वच्छता रैली निकाली। कैडेटों ने कालेज परिसर, झाड़ियां और नालियों की सफाई की। एनसीसी के लेफ्टिनेंट डॉ. मुन्ना जोशी के निर्देशन में निकली रैली को प्राचार्य डॉ. एके जोशी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। तहसील मुख्यालय पहुंचने पर एसडीएम रविंद्र बिष्ट ने कैडेटों को जीवन में स्वच्छता के महत्व के बारे में बताया। रैली में डॉ. केके पंत, डॉ. नीता साह, कल्पना जोशी, रेनु जोशी, छात्रसंघ उपाध्यक्ष गीता कोरंगा, जुगल किशोर जोशी, बलवंत सिंह, दीपक पंत आदि थे।