बागेश्वर। जिला पूर्ति अधिकारी जसवंत सिंह कंडारी ने जिले के सभी राशन कार्ड धारकों को परिवार के मुखिया के बैंक का खाता नंबर आईएफएससी कोड के साथ पूर्ति विभाग में उपलब्ध कराने को कहा है। खाता संख्या और आईएफएससी नंबर उपलब्ध नहीं कराने वाले उपभोक्ताओं के खातों में राज्य खाद्य योजना के खाद्यान्न की सब्सिडी नहीं मिलेगी। उन्होंने सभी उपभोक्ताओं को राशन कार्ड के मुखिया का खाता नंबर और आईएफएससी नंबर शीघ्र अपने-अपने क्षेत्र के सस्ता गल्ला विक्रेताओं को उपलब्ध कराने को कहा है।