फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सातवां वेतनमान नहीं मिलने से पेयजल कर्मियों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। पेयजल तकनीकी फील्ड कर्मचारी संगठन की बैठक पंप घर में हुई। बैठक में प्रांतीय कार्यकारिणी के नेतृत्व में देहरादून में चल रहे धरने में भागीदारी करने पर चर्चा की गई। संगठन के जिला अध्यक्ष कुशल सिंह रावत ने कहा कि धरने में भागीदारी के लिए कुशल सिंह, घनश्याम उपाध्याय, राजेंद्र सिंह, नसीम मोहम्मद चार अगस्त को देहरादून जाएंगे। वक्ताओं ने कहा कि जब तक उनकी मांग पर कार्यवाही नहीं की जाती, आंदोलन जारी रखा जाएगा। बैठक में शेखर चंद्र जोशी, नारायण सिंह, डुंगर सिंह, रूप सिंह, मोहन सिंह, शेखरानंद जोशी, राजेंद्र सिंह, घनश्याम उपाध्याय, धनगिरी गोस्वामी, गिरीश जोशी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें