बागेश्वर। भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान बागेश्वर में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत छह एवं 10 दिवसीय उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हो गया है। प्रशिक्षण 12 जुलाई तक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान होटल शिवांस चलेगा। संस्थान के निदेशक कश्मीर साहनी ने बताया कि छह दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम तीन जुलाई से आठ जुलाई तक, जबकि 10 दिवसीय कार्यक्रम 12 जुलाई तक आयोजित होंगे। उन्होंने सभी रेखीय विभागों के अधिकारियों से अपने विभाग से संबंधित योजनाओं की जानकारी प्रशिक्षणार्थियों को देने का आह्वान किया है।