कपकोट (बागेश्वर)। खार बगड़ गांव के आपदा पीड़ितों ने प्रशासन से मकान के किराए का भुगतान शीघ्र करने की गुहार लगाई है। आपदा प्रभावित कवींद्र सिंह और दीपक सिंह द्वारा एसडीएम को दिए ज्ञापन में कहा है बरसात में उनके घर खतरे की जद में आ गए थे। उन्होंने गांव में ही किराए के घर लिए थे। इस अवधि का उन्हें अब मकान मालिक को किराया देना है। उन्होंने प्रशासन से किराए का भुगतान शीघ्र करने की मांग की है। ब्यूरो