बागेश्वर। कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम कर्मचारी महासंघ पर्यटक आवास गृहों के निजीकरण तथा कर्मचारियों की नौ सूत्रीय समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर 27 अगस्त को प्रदर्शन कर कार्य बहिष्कार करेंगे। महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि सरकारें कर्मचारियों के हितों का ध्यान नहीं रख रही हैं। पर्यटक आवास गृहों का निजीकरण किया जा रहा है। सरकार की निगम विरोधी नीतियों का जमकर विरोध किया जाएगा। 27 अगस्त को प्रात: 10 से 12 बजे तक दो घंटे का कार्य बहिष्कार किया जाएगा। सभी आवास गृह, गैस गोदाम, निर्माण खंड के सभी कर्मचारी कार्य बहिष्कार कर विरोध प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान हिमालय बचाओ पर्यावरण बचाओ मुहिम के तहत पौधरोण भी किया जाएगा।