बागेश्वर। ग्राम स्वराज अभियान के तहत आजीविका दिवस के अवसर पर पांच मई को बागेश्वर ब्लॉक सभागार में रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। प्रभारी सेवायोजन अधिकारी उमेश कुमार सागर ने बताया कि शिक्षित बेरोजगारों के लिए (सीखो और कमाओ) के उद्देश्य से रोजगार मेला लगाया जा रहा है। इसमें चयनित अभ्यर्थियों को टाइटन कंपनी, स्नाइडर, अशोका लेलैंड रुद्रपुर में निशुल्क डिप्लोमा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इच्छुक शिक्षित बेरोजगार अपने समस्त मूल शैक्षिक प्रमाण पत्रों के साथ पांच मई को रोजगार मेले में शामिल हो सकते हैं।