बागेश्वर। नगर के एटीएम में दो महीनों से कैश की किल्लत बनी हुई है। मंगलवार को भी गिने चुने एटीएम से ही रुपये निकले। पीएनबी के एटीएम में सुबह से ही लोगों की लंबी कतार लगी रही। लोग एटीएम से रुपये निकालने के लिए सुबह से ही बाजार पहुंच रहे हैं, लेकिन अधिकतर एटीएम के शटर डाउन होने से निराश लौटना पड़ रहा है। मंगलवार को तहसील रोड में एकमात्र पीएनबी के एटीएम में रुपये थे। 10 बजे से इस एटीएम में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। दिनभर एटीएम के बाहर कतार लगी रही। बाद में बैक ऑफ बड़ौदा, एसबीआई के एटीएम में रुपये डालने पर लोगों को राहत मिली। बारात का सीजन होने से खरीदारी करने के लिए बाजार आने वाले लोगों को मायूसी का सामना करना पड़ रहा है। जिले के अन्य कस्बों में भी यही स्थिति है।