बागेश्वर। बिलौना में गणेश महोत्सव संपन्न हो गया है। श्रद्धालुओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ गणपति की भव्य शोभायात्रा निकाली। इसके बाद सरयू में गणेश की मूर्ति विसर्जित किया गया। इस दौरान भक्तों ने जय गणेश और गणपति बप्पा मौर्या के जयकारे लगाए। शोभायात्रा और विसर्जन के अवसर पर सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंचे। इस दौरान ग्राम प्रधान कैलाश गड़िया, विमला देवी, हेमा देवी, लक्ष्मी चंदोला, गीता तिवारी, हरीश सुयाल, लक्ष्मण घनौला आदि थे।