बागेश्वर। रीमा क्षेत्र से पिछले माह लापता हुईं छात्राओं को पुलिस ने बरामद कर लिया है। दोनों छात्राएं दिल्ली में किसी रिश्तेदार के घर से बरामद हुई हैं। पुलिस ने छात्राओं को यहां लाने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। बता दें कि रीमा क्षेत्र की हाइस्कूल में पढ़ने वाली दो छात्राएं बीती 30 जून को लापता हो गई थीं। परिजनों की ओर से रीमा चौकी में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। एसआई महेंद्र ने बताया कि सर्विलांस की मदद से छात्राओं की लोकेशन दिल्ली में मिली। दिल्ली से दोनों छात्राओं को लाने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।