बागेश्वर। जिले में पुलिस का ऑपरेशन मर्यादा अभियान जारी है। पुलिस ने जिले भर में अभियान चलाकर एमवी एक्ट में 47, पुलिस एक्ट में 12 और कोटपा एक्ट में 18 लोगों के चालान किए। एसपी चंद्रशेखर आर घोड़के के निर्देश पर जिले में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जिले के थाना प्रभारियों ने टीम गठित कर सार्वजनिक स्थानों में चेकिंग की। इस दौरान यातायात नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ एमवी एक्ट, सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग करने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस एक्ट और सार्वजनिक स्थलों पर गुटका, तंबाकू का सेवन करने वालों के खिलाफ कोटपा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। संवाद