बागेश्वर। सोमवार की शाम को बागेश्वर और कपकोट तहसील में 7.5-7.5 एमएम बारिश रिकार्ड की गई। मंगलवार को सुबह से ही उमस भरी गर्मी रही।
सोमवार शाम बागेश्वर और कपकोट तहसील क्षेत्र में करीब आधा घंटे तक बारिश हुई। गरुड़ क्षेत्र में बारिश नहीं हुई। जिला आपदा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सरयू का जलस्तर 865.10 मीटर और गोमती का जलस्तर 862 मीटर पहुंच गया है। दोनों नदियों का लेबल 870.70 मीटर है। मंगलवार को सुबह से आसमान साफ था। सुबह से ही वातावरण में तेज गर्मी थी। उमस से निजात पाने के लिए लोग सरयू और गोमती में स्नान करने लिए पहुंचे। लोगों ने नदियों में खूब डुबकी लगाई। दोपहर बाद आसमान में हल्के बादल छाने लगे थे। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अगले 19 जून तक हल्की से मध्यम वर्षा का अनुमान जताया है। अक्सर हो रही बारिश से इस बार गर्मी उतनी नहीं पड़ी, जितनी अन्य वर्षों में पड़ती थी