फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: 734 अभ्यर्थियों ने दी डीएलएड प्रवेश परीक्षा, 112 अनुपस्थित रहे

Wed, 18 Nov 2026 11:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। डीएलएड प्रवेश परीक्षा जिले के तीन परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई। परीक्षा में के लिए 864 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इसमें से 734 ने परीक्षा दी जबकि 112 शामिल नहीं हुए। परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की जांच के बाद उन्हें प्रवेश दिया गया। बुधवार को विवेकानंद विद्या मंदिर मंडलसेरा में 339 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी जबकि 61 अनुपस्थित रहे। जीआईसी में 250 अभ्यर्थी परीक्षा में बैठे और 31 अनुपस्थित रहे। जीआईसी गरुड़ में 145 ने परीक्षा दी 20 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। प्रभारी बीईओ आशाराम ने बताया कि परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थी। अभ्यर्थियों को निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने के निर्देश दिए गए थे। सभी केंद्रों में शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा संपन्न कराई गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें